सीहोर: सीहोर: अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जताखेड़ा के पास भोपाल-इंदौर स्टेट हाइवे पर किया चक्काजाम
सीहोर। जिले में इन दिनों बिजली विभाग की अघोषित और बार-बार होने वाली कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बेहद परेशान हैं। त्यौहारों और विशेष अवसरों के इस दौर में बिजली की इस मनमानी आंख-मिचौली से नाराज ग्रामीणों ने सीहोर के जताखेड़ा के पास स्थित विद्युत मंडल कार्यालय के सामने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए भोपाल-इंदौर स्टेट हाइवे पर चक्का जाम कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली काट दी जाती है, जिससे रात के समय अंधेरे में त्योहार मना रहे लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि ग्रामीण इलाकों में अघोषित कटौती का यह सिलसिला लगातार जारी है, जबकि शहरी क्षेत्रों में ऐसी कोई कटौती नहीं की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में और अधिक आक्रोश देखा जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और युवाओं ने ऊर्जा मंत्री से पुरजोर मांग की है कि इस अघोषित बिजली कटौती पर तुरंत पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए और ग्रामीण अंचल को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। हाइवे जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन बाधित हुआ।