Mon, 23 Nov 2026 | 08:54:00 AM
Malwa ki Laharen
Breaking News Exclusive
सीहोर में देर रात गोलीकांड से सनसनी, युवक सचिन वर्मा की गोली मारकर हत्या! परिजनो : इछावर-नसरुल्लागंज मार्ग पर चक्काजाम सीहोर पुलिस की मदद से बसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, : मिसरोद पुलिस भोपाल ले गई, महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला सीहोर: बुदनी तिहरे हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार : सीहोर: जिले के बुदनी में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। सीहोर: बुधनी में एक घर पति पत्नी बेटे के शव मिलने सनसनी : सीहोर: जिले के बुधनी के वार्ड नंबर 12 में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एक ही घर में पति-पत्नी और बेटे के शव मिले हैं। सीहोर में बिजली की समस्या को लेकर फूटा कॉलोनीवासियों का गुस्सा, : कॉलोनाइजर के घर पर किया जोरदार प्रदर्शन लेखन सीहोर में आज बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए लगेंगे संपर्क श : नवीन कनेक्शन, नाम परिवर्तन और स्थायी विच्छेदन सहित बिजली संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण डीआईजी राजेश चंदेल ने की पूरे मामले की जांच गुमशुदा व्यक्तियों की मिली सामग्री : खाईखेड़ा से लापता मामले में पुलिस जल्दी करेगी बड़ा खुलासा। पुलिस को खाईखड़ा के पास स्थित नाले की 7 दिन से लापता मां, पिता और भाई का अब तक कोई सुराग नहीं! : बेबस बेटी ने कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार, आखिर कहां गए परिवार के तीनों सदस्य? 300 किलो प्रमाणित धान बीज बोया, 140 दिन बाद भी नहीं आई बालियां; किसान की फसल हुई : IFFDC कंपनी की MTU-7029 किस्म के बीज पर सवाल, दुकानदार और कंपनी जांच के नाम पर कर रहे टालमटोल; कृषि दिग्विजय की सनातन पदयात्रा के समर्थन में आगे आए कांग्रेस नेता पवन राठौर, : विशेष कैलेंडर का करवाया प्रकाशन - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया कैलेंडर का विमोचन, समर्थकों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए राठौर

सीहोर में देर रात गोलीकांड से सनसनी, युवक सचिन वर्मा की गोली मारकर हत्या! परिजनो : इछावर-नसरुल्लागंज मार्ग पर चक्काजाम

Raju Vishwakarma / Sun, Nov 22, 2026 / Post views : 128

शेयर करें:

राजू विश्वकर्मा

सीहोर। जिले के इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाऊखेड़ी में देर रात हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सचिन वर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज सुबह इछावर-नसरुल्लागंज मार्ग पर थाने के पास चक्काजाम कर दिया। मामले में पुलिस का कहना है कि मामला गोली लगने का है या फिर हादसा है यह पीएम के बाद क्लियर होगा।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन वर्मा अपनी बाइक से घर से किसी काम के सिलसिले में भाऊखेड़ी जोड़ पर गया था। इसी दौरान भाऊखेड़ी जोड़ पर देर रात कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सचिन वहां चल रहे विवाद को देखने लगा, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से सचिन की मौत हो गई। हालांकि, गोली चलाने के पीछे की असली वजह और घटना में शामिल लोगों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे भाऊखेड़ी में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए नसरुल्लागंज, आष्टा, सीहोर सहित आसपास के क्षेत्रों का पुलिस बल इछावर थाने पहुंचा। वहीं, आक्रोशित परिजनों ने सुबह इछावर-नसरुल्लागंज मार्ग पर चक्काजाम कर अपना विरोध जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

देर रात हुए इस गोलीकांड ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, सचिन को गोली किसने मारी और इस वारदात के पीछे क्या वजह थी। इन तमाम सवालों के जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच जारी है।

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे का कहना है कि दो अलग-अलग बातें कहीं जा रही है मामला गोली मारकर हत्या करने का है या फिर यह सड़क हादसे का मामला है इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगी।

विज्ञापन
Advertisement

Live


Raju Vishwakarma

जरूरी खबरें