Mon, 23 Nov 2026 | 08:54:00 AM
Malwa ki Laharen
Breaking News Exclusive
सीहोर में देर रात गोलीकांड से सनसनी, युवक सचिन वर्मा की गोली मारकर हत्या! परिजनो : इछावर-नसरुल्लागंज मार्ग पर चक्काजाम सीहोर पुलिस की मदद से बसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, : मिसरोद पुलिस भोपाल ले गई, महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला सीहोर: बुदनी तिहरे हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार : सीहोर: जिले के बुदनी में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। सीहोर: बुधनी में एक घर पति पत्नी बेटे के शव मिलने सनसनी : सीहोर: जिले के बुधनी के वार्ड नंबर 12 में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एक ही घर में पति-पत्नी और बेटे के शव मिले हैं। सीहोर में बिजली की समस्या को लेकर फूटा कॉलोनीवासियों का गुस्सा, : कॉलोनाइजर के घर पर किया जोरदार प्रदर्शन लेखन सीहोर में आज बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए लगेंगे संपर्क श : नवीन कनेक्शन, नाम परिवर्तन और स्थायी विच्छेदन सहित बिजली संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण डीआईजी राजेश चंदेल ने की पूरे मामले की जांच गुमशुदा व्यक्तियों की मिली सामग्री : खाईखेड़ा से लापता मामले में पुलिस जल्दी करेगी बड़ा खुलासा। पुलिस को खाईखड़ा के पास स्थित नाले की 7 दिन से लापता मां, पिता और भाई का अब तक कोई सुराग नहीं! : बेबस बेटी ने कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार, आखिर कहां गए परिवार के तीनों सदस्य? 300 किलो प्रमाणित धान बीज बोया, 140 दिन बाद भी नहीं आई बालियां; किसान की फसल हुई : IFFDC कंपनी की MTU-7029 किस्म के बीज पर सवाल, दुकानदार और कंपनी जांच के नाम पर कर रहे टालमटोल; कृषि दिग्विजय की सनातन पदयात्रा के समर्थन में आगे आए कांग्रेस नेता पवन राठौर, : विशेष कैलेंडर का करवाया प्रकाशन - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया कैलेंडर का विमोचन, समर्थकों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए राठौर

सीहोर में बिजली की समस्या को लेकर फूटा कॉलोनीवासियों का गुस्सा, : कॉलोनाइजर के घर पर किया जोरदार प्रदर्शन

Raju Vishwakarma / Tue, Nov 17, 2026 / Post views : 195

शेयर करें:

राजू विश्वकर्मा

सीहोर में इन दिनों आवेद कालिनियो कि बाढ़ आई है शहर में चारों तरफ अवैध कॉलोनी में कट रही है रोज नए-नए कॉलोनाइजर पैदा हो रहे हैं प्रशासन नोटिस देता है उसके बाद आगे की कोई कार्रवाई नहीं होती है जिससे आम जनता ठगी का शिकार हो रही है पिछले दिनों कालोनाइजर के घर पर कॉलोनी वासियों ने कॉलोनी की मुख्य समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया सालों से बिजली के इंतजार में परेशान रह रहे रहवासी, लुभावने वादे कर प्लॉट-मकान बेचने का आरोप; हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

Advertisement

सीहोर। शहर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक बार फिर कॉलोनीवासियों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। स्वामी नारायण मंदिर के पास स्थित कॉलोनी में वर्षों से बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से परेशान रहवासियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे कॉलोनीवासियों ने आज एकजुट होकर कॉलोनाइजर के घर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान रहवासियों ने कॉलोनाइजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब कॉलोनी में प्लॉट और मकान बेचे जा रहे थे, तब उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े और लुभावने वादे किए गए थे, लेकिन प्लॉट और मकान बेचने के बाद कॉलोनीवासियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। रहवासियों का आरोप है कि वर्षों बीत जाने के बावजूद कॉलोनी में बिजली जैसी आवश्यक सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। इसके चलते लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि मकान खरीदकर यहां रहने आए परिवारों ने बेहतर जीवन और मूलभूत सुविधाओं की उम्मीद की थी, लेकिन बिजली की समस्या ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई बार समस्या को लेकर अपनी बात रखने और समाधान की उम्मीद करने के बावजूद जब कोई ठोस राहत नहीं मिली तो रहवासियों ने सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इसी के चलते आज बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी कॉलोनाइजर के घर पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि आखिर कब तक वे बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित रहेंगे और कब उनकी समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। रहवासियों ने मांग की कि कॉलोनी में जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और अब तक किए गए वादों को पूरा किया जाए। प्रदर्शन के दौरान मौके पर माहौल गर्माता देख और हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति पर नजर रखते हुए लोगों से बातचीत की। फिलहाल इस पूरे मामले में कॉलोनाइजर का पक्ष सामने आना बाकी है। वहीं कॉलोनीवासियों की नाराजगी ने कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और प्लॉट-मकान बेचने के दौरान किए जाने वाले वादों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि वर्षों से बिजली की समस्या से जूझ रहे इन रहवासियों को आखिर कब तक राहत मिलती है और जिम्मेदारों द्वारा उनकी मांगों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

विज्ञापन
Advertisement

Live


Raju Vishwakarma

जरूरी खबरें