प्रधान संपादक
राजू विश्वकर्मा
सीहोर। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, संभाग सीहोर द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आज 17 नवंबर 2026 को विशेष संपर्क शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यालय उपमहाप्रबंधक (संचालन एवं संधारण), विद्युत वितरण कंपनी संभाग सीहोर द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार इछावर उपसंभाग के अंतर्गत 5 वितरण केंद्रों एवं सीहोर जोन-2 में संपर्क शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। इनमें नवीन बिजली कनेक्शन, नाम परिवर्तन, स्थायी रूप से बिजली कनेक्शन विच्छेदन सहित अन्य बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इन स्थानों पर लगेंगे शिविर
अमलाहा वितरण केंद्र – ग्राम कुल्हाड़ी।
भाऊखेड़ी वितरण केंद्र – ग्राम भाऊखेड़ी।
बृजेशनगर वितरण केंद्र – ग्राम सामापुरा।
दिवाड़िया वितरण केंद्र – ग्राम बोरीखुर्द।
इछावर वितरण केंद्र – वार्ड क्रमांक 10, इछावर।
सीहोर जोन-2 – वार्ड क्रमांक 6।
समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।
विद्युत वितरण कंपनी ने संबंधित क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली संबंधी कार्यों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं।
मालवा की लहरें समाचार सीहोर, मध्य प्रदेश