Mon, 23 Nov 2026 | 08:55:48 AM
Malwa ki Laharen
Breaking News Exclusive
सीहोर में देर रात गोलीकांड से सनसनी, युवक सचिन वर्मा की गोली मारकर हत्या! परिजनो : इछावर-नसरुल्लागंज मार्ग पर चक्काजाम सीहोर पुलिस की मदद से बसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, : मिसरोद पुलिस भोपाल ले गई, महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला सीहोर: बुदनी तिहरे हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार : सीहोर: जिले के बुदनी में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। सीहोर: बुधनी में एक घर पति पत्नी बेटे के शव मिलने सनसनी : सीहोर: जिले के बुधनी के वार्ड नंबर 12 में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एक ही घर में पति-पत्नी और बेटे के शव मिले हैं। सीहोर में बिजली की समस्या को लेकर फूटा कॉलोनीवासियों का गुस्सा, : कॉलोनाइजर के घर पर किया जोरदार प्रदर्शन लेखन सीहोर में आज बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए लगेंगे संपर्क श : नवीन कनेक्शन, नाम परिवर्तन और स्थायी विच्छेदन सहित बिजली संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण डीआईजी राजेश चंदेल ने की पूरे मामले की जांच गुमशुदा व्यक्तियों की मिली सामग्री : खाईखेड़ा से लापता मामले में पुलिस जल्दी करेगी बड़ा खुलासा। पुलिस को खाईखड़ा के पास स्थित नाले की 7 दिन से लापता मां, पिता और भाई का अब तक कोई सुराग नहीं! : बेबस बेटी ने कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार, आखिर कहां गए परिवार के तीनों सदस्य? 300 किलो प्रमाणित धान बीज बोया, 140 दिन बाद भी नहीं आई बालियां; किसान की फसल हुई : IFFDC कंपनी की MTU-7029 किस्म के बीज पर सवाल, दुकानदार और कंपनी जांच के नाम पर कर रहे टालमटोल; कृषि दिग्विजय की सनातन पदयात्रा के समर्थन में आगे आए कांग्रेस नेता पवन राठौर, : विशेष कैलेंडर का करवाया प्रकाशन - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया कैलेंडर का विमोचन, समर्थकों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए राठौर

300 किलो प्रमाणित धान बीज बोया, 140 दिन बाद भी नहीं आई बालियां; किसान की फसल हुई : IFFDC कंपनी की MTU-7029 किस्म के बीज पर सवाल, दुकानदार और कंपनी जांच के नाम पर कर रहे टालमटोल; कृषि

Raju Vishwakarma / Tue, Nov 10, 2026 / Post views : 214

शेयर करें:

राजू विश्वकर्मा।

IFFDC कंपनी की MTU-7029 किस्म के बीज पर सवाल, दुकानदार और कंपनी जांच के नाम पर कर रहे टालमटोल; कृषि मंत्री तक पहुंची शिकायत, किसान ने मांगा मुआवजा

Advertisement

सीहोर। रेहटी के किसानों को बेहतर उत्पादन और अच्छी फसल का भरोसा दिलाकर बेचे जाने वाले बीज की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। रेहटी तहसील के ग्राम गेंहूंखेड़ा में एक किसान की धान की फसल 140 दिन बाद भी बालियां नहीं आने से संकट में है। किसान का आरोप है कि 120 दिन में फसल तैयार होने का भरोसा देकर उसे धान का बीज बेचा गया था, लेकिन निर्धारित समय से कहीं अधिक समय गुजरने के बाद भी फसल में बालियां नहीं आईं। हालात यह हैं कि खरीफ की फसल हाथ से निकलती नजर आ रही है और रबी की बोवनी का समय भी प्रभावित हो रहा है।

मामला ग्राम गेंहूंखेड़ा निवासी किसान ओमप्रकाश चौहान का है। किसान ने 22 जून 2026 को रेहटी के चौहान कृषि सेवा केंद्र से IFFDC कंपनी की MTU-7029 किस्म का 300 किलो धान बीज खरीदा था। किसान के पास बीज खरीदने का बिल और कंपनी के बीज पैकेट भी मौजूद हैं। बिल क्रमांक 129 में 300 किलो बीज की कुल कीमत 15 हजार रुपए दर्ज है।

पैकेट पर प्रमाणित बीज का दावा, मई 2026 की पैकिंग

किसान द्वारा उपलब्ध कराए गए बीज के पैकेट पर IFFDC कंपनी का नाम अंकित है। पैकेट पर धान की MTU-7029 किस्म को Certified Seed यानी प्रमाणित बीज बताया गया है। पैकेट के अनुसार इसकी पैकिंग मई 2026 में हुई है। एक पैकेट का वजन 30 किलो और अधिकतम विक्रय मूल्य 1950 रुपए अंकित है। पैकेट पर लॉट नंबर RNV-25-12-194-43 दर्ज दिखाई देता है। अब इसी बीज की गुणवत्ता और फसल में बालियां नहीं आने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

120 दिन में फसल तैयार होने का भरोसा, 140 दिन बाद भी बालियां नदारद

किसान ओमप्रकाश चौहान के अनुसार बीज खरीदते समय दुकानदार ने इस किस्म की विशेषताएं बताते हुए कहा था कि करीब 120 दिनों में फसल पककर तैयार हो जाएगी। इसी भरोसे पर किसान ने खेत में बीज की बोवनी कर दी। लेकिन अब 140 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद फसल में बालियां नहीं आई हैं। किसान का कहना है कि पूरी फसल बांझ जैसी स्थिति में खड़ी है। इससे उसकी मेहनत, खाद, दवा, सिंचाई और बीज पर खर्च की गई रकम डूबने का खतरा पैदा हो गया है।

शिकायत के बाद भी समाधान नहीं, कंपनी से संपर्क की कोशिश भी नाकाम

किसान का आरोप है कि उसने फसल की स्थिति से संबंधित दुकानदार और कंपनी को अवगत कराया, लेकिन करीब 20 दिनों से उसे जांच के नाम पर टालमटोल किया जा रहा है। दूसरी ओर, इस मामले में कंपनी का पक्ष जानने के लिए IFFDC से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उपलब्ध संपर्क नंबर बंद बता रहा था। ऐसे में कंपनी का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आ सका है। अब सवाल यह भी है कि प्रमाणित बीज बेचने वाली कंपनी किसान की शिकायत पर क्या जवाब देगी और उसकी फसल को लेकर क्या जिम्मेदारी तय होगी?

बीज नकली या गुणवत्ता में कमी, जांच के बाद ही खुलेगा मामला

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रमाणित बीज के नाम पर बेची गई MTU-7029 किस्म की फसल में बालियां क्यों नहीं आईं? क्या बीज के लॉट में गुणवत्ता संबंधी कमी है, क्या किस्म की परिपक्वता अवधि को लेकर गलत जानकारी दी गई या फसल प्रभावित होने के पीछे कोई अन्य कृषि संबंधी कारण है? इन सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच जरूरी है। बीज के नमूने, लॉट नंबर, कंपनी के रिकॉर्ड और खेत की फसल का तकनीकी परीक्षण होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ASDO बोले- मामला संज्ञान में है, कंपनी और दुकानदार से की बात, किसान की पूरी मदद करेंगे

इस मामले में कृषि विभाग बुधनी के ASDO सुभाष मालवीय ने बताया कि किसान की शिकायत उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बीज कंपनी और दुकानदार से बातचीत की गई है। फसल में बालियां नहीं आने के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कराई जाएगी। बीज की गुणवत्ता और खेत में फसल की वास्तविक स्थिति का परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और प्रभावित किसान की पूरी मदद की जाएगी। विभाग किसान के हितों को ध्यान में रखते हुए मामले में उचित कदम उठाएगा।

कृषि मंत्री तक पहुंची शिकायत, मुआवजे की मांग

किसान ओमप्रकाश चौहान ने को कृषि मंत्री के नाम तहसीलदार रेहटी के माध्यम से आवेदन देकर IFFDC कंपनी के MTU-7029 धान बीज की जांच कराने, जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और फसल नहीं मिलने से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि कृषि विभाग के प्रमुख सचिव, कलेक्टर सीहोर और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुधनी को भी भेजी गई है।

विज्ञापन
Advertisement

Live


Raju Vishwakarma

जरूरी खबरें