Mon, 23 Nov 2026 | 08:55:33 AM
Malwa ki Laharen
Breaking News Exclusive
सीहोर में देर रात गोलीकांड से सनसनी, युवक सचिन वर्मा की गोली मारकर हत्या! परिजनो : इछावर-नसरुल्लागंज मार्ग पर चक्काजाम सीहोर पुलिस की मदद से बसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, : मिसरोद पुलिस भोपाल ले गई, महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला सीहोर: बुदनी तिहरे हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार : सीहोर: जिले के बुदनी में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। सीहोर: बुधनी में एक घर पति पत्नी बेटे के शव मिलने सनसनी : सीहोर: जिले के बुधनी के वार्ड नंबर 12 में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एक ही घर में पति-पत्नी और बेटे के शव मिले हैं। सीहोर में बिजली की समस्या को लेकर फूटा कॉलोनीवासियों का गुस्सा, : कॉलोनाइजर के घर पर किया जोरदार प्रदर्शन लेखन सीहोर में आज बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए लगेंगे संपर्क श : नवीन कनेक्शन, नाम परिवर्तन और स्थायी विच्छेदन सहित बिजली संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण डीआईजी राजेश चंदेल ने की पूरे मामले की जांच गुमशुदा व्यक्तियों की मिली सामग्री : खाईखेड़ा से लापता मामले में पुलिस जल्दी करेगी बड़ा खुलासा। पुलिस को खाईखड़ा के पास स्थित नाले की 7 दिन से लापता मां, पिता और भाई का अब तक कोई सुराग नहीं! : बेबस बेटी ने कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार, आखिर कहां गए परिवार के तीनों सदस्य? 300 किलो प्रमाणित धान बीज बोया, 140 दिन बाद भी नहीं आई बालियां; किसान की फसल हुई : IFFDC कंपनी की MTU-7029 किस्म के बीज पर सवाल, दुकानदार और कंपनी जांच के नाम पर कर रहे टालमटोल; कृषि दिग्विजय की सनातन पदयात्रा के समर्थन में आगे आए कांग्रेस नेता पवन राठौर, : विशेष कैलेंडर का करवाया प्रकाशन - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया कैलेंडर का विमोचन, समर्थकों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए राठौर

सीहोर: बुदनी तिहरे हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार : सीहोर: जिले के बुदनी में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है।

Raju Vishwakarma / Thu, Nov 19, 2026 / Post views : 184

शेयर करें:

राजू विश्वकर्मा

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या उधारी के 2 लाख रुपये न चुकाने के लिए की गई थी।

Advertisement

जानकारी अनुसार 18 नवंबर की सुबह वार्ड 12, कोरी मोहल्ला बुदनी में राकेश मीणा, उनकी पत्नी राधा मीणा और पुत्र अश्विन मीणा मृत अवस्था में मिले थे। तीनों के सिर पर ठोस हथियार से गंभीर चोटें मारी गई थीं। सूचना पर थाना बुदनी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर एसडीओपी रवि शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। फॉरेंसिक, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी जगदीश ने मृतक राकेश से करीब 2 लाख रुपये उधार लिए थे। ब्याज सहित पैसा और फसल का हिस्सा नहीं देना पड़े, इसलिए उसने साथी अनिल के साथ मिलकर पूरे परिवार को मारने की योजना बनाई। 16 नवंबर की रात करीब 11-12 बजे दोनों ने दरवाजा खुलवाकर कुल्हाड़ी से तीनों की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए मोबाइल को टॉयलेट में डाल दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम जगदीश भिलाला निवासी यारनगर और अनिल भिलाला निवासी खांडाबड़ बताए गए हैं।

विज्ञापन
Advertisement

Live


Raju Vishwakarma

जरूरी खबरें