Mon, 23 Nov 2026 | 08:55:13 AM
Malwa ki Laharen
Breaking News Exclusive
सीहोर में देर रात गोलीकांड से सनसनी, युवक सचिन वर्मा की गोली मारकर हत्या! परिजनो : इछावर-नसरुल्लागंज मार्ग पर चक्काजाम सीहोर पुलिस की मदद से बसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, : मिसरोद पुलिस भोपाल ले गई, महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला सीहोर: बुदनी तिहरे हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार : सीहोर: जिले के बुदनी में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। सीहोर: बुधनी में एक घर पति पत्नी बेटे के शव मिलने सनसनी : सीहोर: जिले के बुधनी के वार्ड नंबर 12 में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एक ही घर में पति-पत्नी और बेटे के शव मिले हैं। सीहोर में बिजली की समस्या को लेकर फूटा कॉलोनीवासियों का गुस्सा, : कॉलोनाइजर के घर पर किया जोरदार प्रदर्शन लेखन सीहोर में आज बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए लगेंगे संपर्क श : नवीन कनेक्शन, नाम परिवर्तन और स्थायी विच्छेदन सहित बिजली संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण डीआईजी राजेश चंदेल ने की पूरे मामले की जांच गुमशुदा व्यक्तियों की मिली सामग्री : खाईखेड़ा से लापता मामले में पुलिस जल्दी करेगी बड़ा खुलासा। पुलिस को खाईखड़ा के पास स्थित नाले की 7 दिन से लापता मां, पिता और भाई का अब तक कोई सुराग नहीं! : बेबस बेटी ने कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार, आखिर कहां गए परिवार के तीनों सदस्य? 300 किलो प्रमाणित धान बीज बोया, 140 दिन बाद भी नहीं आई बालियां; किसान की फसल हुई : IFFDC कंपनी की MTU-7029 किस्म के बीज पर सवाल, दुकानदार और कंपनी जांच के नाम पर कर रहे टालमटोल; कृषि दिग्विजय की सनातन पदयात्रा के समर्थन में आगे आए कांग्रेस नेता पवन राठौर, : विशेष कैलेंडर का करवाया प्रकाशन - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया कैलेंडर का विमोचन, समर्थकों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए राठौर

दिग्विजय की सनातन पदयात्रा के समर्थन में आगे आए कांग्रेस नेता पवन राठौर, : विशेष कैलेंडर का करवाया प्रकाशन - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया कैलेंडर का विमोचन, समर्थकों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए राठौर

Raju Vishwakarma / Tue, Nov 10, 2026 / Post views : 170

शेयर करें:

राजू विश्वकर्मा।

सीहोर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही करीब 1000 किलोमीटर लंबी 'सनातन पदयात्रा' को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन राठौर ने इस ऐतिहासिक पदयात्रा को जन-जन तक पहुंचाने और इसे यादगार बनाने के लिए एक विशेष कैलेंडर तैयार करवाया है। राघोगढ़ में पदयात्रा के दौरान स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस कैलेंडर का पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व मंत्री विधायक जयवर्धन सिंह,पूर्व पार्षद नीरू राठौर, निज सचिव ओपी शर्मा की मौजूदगी में विधिवत विमोचन किया और पवन राठौर के इस प्रयास की सराहना की।

Advertisement

समर्थकों के हुजूम के साथ राघोगढ़ पहुंचे पवन राठौर

कैलेंडर विमोचन के अवसर पर कांग्रेस नेता पवन राठौर अपने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ राघोगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने न केवल पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया, बल्कि उनके साथ कदम से कदम मिलाकर सनातन पदयात्रा में सक्रिय सहभागिता भी निभाई। इस दौरान राठौर और उनके समर्थकों ने यात्रा के उद्देश्य और सनातन संस्कृति के संदेश को लेकर जोरदार नारेबाजी की, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।

उज्जैन से अयोध्या तक 1000 किलोमीटर का संकल्प

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या तक लगभग 1000 किलोमीटर की कठिन और लंबी पदयात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में सद्भाव, आस्था और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कैलेंडर के माध्यम से घर-घर पहुंचेगा यात्रा का संदेश

इस मौके पर कांग्रेस नेता पवन राठौर ने कहा कि दिग्विजय सिंह की यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आस्था का महाअभियान है। उन्होंने बताया कि इस कैलेंडर को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि इस ऐतिहासिक पदयात्रा की स्मृतियां और इसका संदेश आमजन के घरों तक पहुंचे। कैलेंडर विमोचन के दौरान स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण व समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Advertisement

Live


Raju Vishwakarma

जरूरी खबरें