राजू विश्वकर्मा
झाड़ियां में मिला लापता सुरेश दांगी की बाइक, टिफिन हाशिया लोटा सूखी रोटी। लापता सुरेश दांगी की बेटी किरण दांगी ने की सामान की पहचान। डीआईजी राजेश चंदेल ने खाईखेड़ा घटनास्थल पर पहुंचकर की परिजनों से चर्चा। अहमदपुर थाना पुलिस कर रही है किरण के मामाओ से भी लगातार पूछताछ। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे फुटेज देखे। फॉरेसिक टीम कर रही है गहनता से जांच। डीआईजी राजेश चंदेल ने की किरण दांगी और उनके परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ। बीते दिनों से भोपाल करोद निवासी सुरेश, ओमवती और उनके पुत्र राजेश दांगी खाईखेड़ा से रहस्यमय तरीके से है लापता। किरण दांगी ने अपने मामा डालचंद और चंदन सिंह पर जताई है वारदात को अंजाम देने की आशंका। पुलिस कर रही है तत्परता से जांच। एसपी सोनाक्षी सक्सेना एएसपी प्रशांत चौबे एसडीओपी प्रेम नारायण गोयल अहमदपुर थाना प्रभारी बल त्यागी और साइबर सेल पूरा पुलिस बल लापता किरण के माता-पिता और भाई की तलाश में जुटे हुए हैं।