राजू विश्वकर्मा
सीहोर में घंटिया रोड पर सड़क के गड्ढे से हुए हादसे में महिला की मौत के बाद अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठी है, समस्त समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
23 अक्टूबर को इंदौर नाके से सोयाचौपाल तक निर्माणाधीन रोड पर गड्ढे के कारण बाइक हादसे में महिला की मौत हो गई, जिससे दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि निर्माण कंपनी की जांच हो, मृतका के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, पिता को सरकारी नौकरी, 10-10 लाख की एफडी और मुआवजा दिया जाए, साथ ही सड़क की तत्काल मरम्मत और सुरक्षा संकेतक लगाए जाएं।