राजू विश्वकर्मा
सीहोर। शहर के बड़े बाजार से प्रारंभ हुआ पद संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ बड़े उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। पद संचलन में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पद संचलन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस दौरान अनुशासन, एकजुटता और उत्साह का संदेश देखने को मिला। पद संचलन के मार्ग पर लोगों ने भी इसे उत्सुकता से देखा। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा