Mon, 23 Nov 2026 | 09:19:41 AM
Malwa ki Laharen
Breaking News Exclusive
सीहोर में देर रात गोलीकांड से सनसनी, युवक सचिन वर्मा की गोली मारकर हत्या! परिजनो : इछावर-नसरुल्लागंज मार्ग पर चक्काजाम सीहोर पुलिस की मदद से बसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, : मिसरोद पुलिस भोपाल ले गई, महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला सीहोर: बुदनी तिहरे हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार : सीहोर: जिले के बुदनी में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। सीहोर: बुधनी में एक घर पति पत्नी बेटे के शव मिलने सनसनी : सीहोर: जिले के बुधनी के वार्ड नंबर 12 में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एक ही घर में पति-पत्नी और बेटे के शव मिले हैं। सीहोर में बिजली की समस्या को लेकर फूटा कॉलोनीवासियों का गुस्सा, : कॉलोनाइजर के घर पर किया जोरदार प्रदर्शन लेखन सीहोर में आज बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए लगेंगे संपर्क श : नवीन कनेक्शन, नाम परिवर्तन और स्थायी विच्छेदन सहित बिजली संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण डीआईजी राजेश चंदेल ने की पूरे मामले की जांच गुमशुदा व्यक्तियों की मिली सामग्री : खाईखेड़ा से लापता मामले में पुलिस जल्दी करेगी बड़ा खुलासा। पुलिस को खाईखड़ा के पास स्थित नाले की 7 दिन से लापता मां, पिता और भाई का अब तक कोई सुराग नहीं! : बेबस बेटी ने कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार, आखिर कहां गए परिवार के तीनों सदस्य? 300 किलो प्रमाणित धान बीज बोया, 140 दिन बाद भी नहीं आई बालियां; किसान की फसल हुई : IFFDC कंपनी की MTU-7029 किस्म के बीज पर सवाल, दुकानदार और कंपनी जांच के नाम पर कर रहे टालमटोल; कृषि दिग्विजय की सनातन पदयात्रा के समर्थन में आगे आए कांग्रेस नेता पवन राठौर, : विशेष कैलेंडर का करवाया प्रकाशन - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया कैलेंडर का विमोचन, समर्थकों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए राठौर

सीहोर वन विभाग का गजब कारनामा, खुद के 'रेंज : ऑफिस' में कट रही हरियाली, रक्षक ही बन गए भक्षक

Raju Vishwakarma / Fri, Oct 30, 2026 / Post views : 48

शेयर करें:

राजू विश्वकर्मा

सीहोर। जंगलों और वन्य संपदा की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले वन विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सीहोर जिले में वन विभाग की स्थिति लगातार विवादों के साये में है। हालिया मामला तो हद पार करने वाला है जहां विभाग जंगलों की सुरक्षा करना तो दूर, अब अपने ही मुख्य कार्यालय परिसर में खड़े विशालकाय और हरे-भरे पेड़ों को बचाने में भी नाकाम साबित हो रहा है।

Advertisement

रेंज ऑफिस के भीतर ही हरियाली पर चल रही आरी

इसका ताजा और जीता-जागता उदाहरण शहर के इंदौर नाके के नजदीक स्थित सीहोर रेंज ऑफिस परिसर के भीतर देखने को मिल रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे कार्यालय परिसर में ही अनेक बड़े पेड़ों की बड़ी और हरी डालियों को धड़ल्ले से काटा जा रहा है। खुलेआम हरी-भरी छांव पर प्रहार किए जाने से पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है।

सवाल यह उठता है कि जिस विभाग के दफ्तर में ही हरियाली सुरक्षित नहीं है, वह जिले के सुदूर जंगलों की क्या हिफाजत कर रहा होगा।

रेहटी के बाद सीहोर मुख्यालय तक फैली लापरवाही

यह कोई पहला मौका नहीं है जब वन विभाग की सुस्ती या मिलीभगत सामने आई हो। इससे पहले रेहटी क्षेत्र में भी जंगलों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई के सनसनीखेज मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर विभागीय कार्रवाई हमेशा सवालों के घेरे में रही है। अब जिला मुख्यालय पर स्थित रेंज ऑफिस के अंदर ही इस तरह की मनमानी ने वन विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

सवालों के घेरे में जिम्मेदार अधिकारी

जिले के सर्वोच्च वन अधिकारियों की उदासीनता के चलते मैदानी अमला बेलगाम हो चुका है। एक तरफ शासन पौधारोपण और हरियाली बचाने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रहा है, वहीं दूसरी तरफ खुद वन विभाग के दफ्तरों में पेड़ों की बलि दी जा रही है।

अब देखना यह होगा कि इस खुलासे के बाद जिम्मेदार उच्च अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं या फिर हमेशा की तरह फाइलों में ही लीपापोती कर दी जाती है।

विज्ञापन
Advertisement

Live


Raju Vishwakarma

जरूरी खबरें