Mon, 23 Nov 2026 | 09:20:11 AM
Malwa ki Laharen
Breaking News Exclusive
सीहोर में देर रात गोलीकांड से सनसनी, युवक सचिन वर्मा की गोली मारकर हत्या! परिजनो : इछावर-नसरुल्लागंज मार्ग पर चक्काजाम सीहोर पुलिस की मदद से बसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, : मिसरोद पुलिस भोपाल ले गई, महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला सीहोर: बुदनी तिहरे हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार : सीहोर: जिले के बुदनी में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। सीहोर: बुधनी में एक घर पति पत्नी बेटे के शव मिलने सनसनी : सीहोर: जिले के बुधनी के वार्ड नंबर 12 में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एक ही घर में पति-पत्नी और बेटे के शव मिले हैं। सीहोर में बिजली की समस्या को लेकर फूटा कॉलोनीवासियों का गुस्सा, : कॉलोनाइजर के घर पर किया जोरदार प्रदर्शन लेखन सीहोर में आज बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए लगेंगे संपर्क श : नवीन कनेक्शन, नाम परिवर्तन और स्थायी विच्छेदन सहित बिजली संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण डीआईजी राजेश चंदेल ने की पूरे मामले की जांच गुमशुदा व्यक्तियों की मिली सामग्री : खाईखेड़ा से लापता मामले में पुलिस जल्दी करेगी बड़ा खुलासा। पुलिस को खाईखड़ा के पास स्थित नाले की 7 दिन से लापता मां, पिता और भाई का अब तक कोई सुराग नहीं! : बेबस बेटी ने कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार, आखिर कहां गए परिवार के तीनों सदस्य? 300 किलो प्रमाणित धान बीज बोया, 140 दिन बाद भी नहीं आई बालियां; किसान की फसल हुई : IFFDC कंपनी की MTU-7029 किस्म के बीज पर सवाल, दुकानदार और कंपनी जांच के नाम पर कर रहे टालमटोल; कृषि दिग्विजय की सनातन पदयात्रा के समर्थन में आगे आए कांग्रेस नेता पवन राठौर, : विशेष कैलेंडर का करवाया प्रकाशन - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया कैलेंडर का विमोचन, समर्थकों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए राठौर

आष्टा से बीजेपी विधायक गोपाल सिंह : इंजीनियर का विवादित बयान, कहा जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए खरीदे थे 10 लोग जिला पंचायत सदस्य

Raju Vishwakarma / Tue, Oct 27, 2026 / Post views : 237

शेयर करें:

राजू विश्वकर्मा

Advertisement

सीहोर। जिले के आष्टा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के पुराने दिनों का जिक्र करते हुए खुलेआम यह स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने पद हासिल करने के लिए जिला पंचायत सदस्यों को खरीदा था।

वायरल वीडियो में विधायक गोपाल सिंह मंच से हंसते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि जब वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आशीर्वाद मांगने गए थे, तो उन्होंने 18 में से 10 सदस्यों को खरीद लिया था। उनके इस खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

विपक्ष को मिला बैठे-बिठाए मुद्दा

उल्लेखनीय है कि गोपाल सिंह पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और बाद में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनने के बाद उन्होंने वह पद छोड़ दिया था। अब उनका यह वीडियो सामने आने और खुद उनके मुंह से खरीद-फरोख्त की बात स्वीकार किए जाने से विपक्षी दलों को बड़ा सियासी हथियार मिल गया है। खास तौर पर ऐसे समय में जब देश और प्रदेश में राजनीतिक दलों की कार्यप्रणाली और चुनावी शुचिता पर सवाल उठ रहे हैं, सत्ताधारी दल के विधायक का यह बयान पार्टी की किरकिरी करा रहा है।

इस बयान के बाद अब देखना यह होगा कि भाजपा संगठन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और विपक्षी दल इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती कहा कि आष्टा के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर पर उन्होंने यह आरोप लगाया है कि वे 10 वोट खरीदकर जिला पंचायत के अध्यक्ष बने थे।

यह लोकतंत्र का चीरहरण है, और भाजपा अर्थ और पावर के दम पर वोट चोरी और सीनाजोरी कर रही है, जब शिवराज सिंह चौहान के जिले के यह हाल हैं, तो अन्य जिलों के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बाइट राजीव गुजराती जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी

विज्ञापन
Advertisement

Live


Raju Vishwakarma

जरूरी खबरें