Mon, 23 Nov 2026 | 09:04:41 AM
Malwa ki Laharen
Breaking News Exclusive
सीहोर में देर रात गोलीकांड से सनसनी, युवक सचिन वर्मा की गोली मारकर हत्या! परिजनो : इछावर-नसरुल्लागंज मार्ग पर चक्काजाम सीहोर पुलिस की मदद से बसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, : मिसरोद पुलिस भोपाल ले गई, महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला सीहोर: बुदनी तिहरे हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार : सीहोर: जिले के बुदनी में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। सीहोर: बुधनी में एक घर पति पत्नी बेटे के शव मिलने सनसनी : सीहोर: जिले के बुधनी के वार्ड नंबर 12 में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एक ही घर में पति-पत्नी और बेटे के शव मिले हैं। सीहोर में बिजली की समस्या को लेकर फूटा कॉलोनीवासियों का गुस्सा, : कॉलोनाइजर के घर पर किया जोरदार प्रदर्शन लेखन सीहोर में आज बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए लगेंगे संपर्क श : नवीन कनेक्शन, नाम परिवर्तन और स्थायी विच्छेदन सहित बिजली संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण डीआईजी राजेश चंदेल ने की पूरे मामले की जांच गुमशुदा व्यक्तियों की मिली सामग्री : खाईखेड़ा से लापता मामले में पुलिस जल्दी करेगी बड़ा खुलासा। पुलिस को खाईखड़ा के पास स्थित नाले की 7 दिन से लापता मां, पिता और भाई का अब तक कोई सुराग नहीं! : बेबस बेटी ने कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार, आखिर कहां गए परिवार के तीनों सदस्य? 300 किलो प्रमाणित धान बीज बोया, 140 दिन बाद भी नहीं आई बालियां; किसान की फसल हुई : IFFDC कंपनी की MTU-7029 किस्म के बीज पर सवाल, दुकानदार और कंपनी जांच के नाम पर कर रहे टालमटोल; कृषि दिग्विजय की सनातन पदयात्रा के समर्थन में आगे आए कांग्रेस नेता पवन राठौर, : विशेष कैलेंडर का करवाया प्रकाशन - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया कैलेंडर का विमोचन, समर्थकों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए राठौर

दीपावली के पड़वा पर सजती है सांपों की अदालत, कांडी की धुन पर सामने आते हैं कथित : सांप के काटने की वजह बताने की अनोखी परंपरा देखने उमड़ती है भीड़

Raju Vishwakarma / Mon, Nov 9, 2026 / Post views : 231

शेयर करें:

सीहोर ब्रेकिंग

राजू विश्वकर्मा

Advertisement

सीहोर। विज्ञान के युग में जब इंसान चांद और मंगल तक पहुंचने की तैयारी कर रहा है, वहीं सीहोर के एक गांव में आज भी ऐसी रहस्यमयी परंपरा निभाई जा रही है, जो लोगों को हैरान कर देती है। दीपावली के पड़वा पर यहां न कोई जज होता है, न वकील और न ही कानूनी प्रक्रिया, लेकिन सजती है सांपों की अनोखी अदालत। कांडी की धुन, कथित नागवाणी और सांप के काटने के कारण बताने के दावों के बीच यह परंपरा एक बार फिर चर्चा में है।

सीहोर जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर ग्राम लसूड़िया परिहार स्थित रामजानकी मंदिर के हनुमान दरबार में दीपावली के दूसरे दिन यह आयोजन होता है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 140 साल से चली आ रही इस परंपरा की शुरुआत सिद्ध मंगलदास बाबा ने की थी। तब से पीढ़ी दर पीढ़ी यह आयोजन जारी है। परंपरा के दौरान विशेष कांडी बजाई जाती है और मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। इसके बाद कुछ लोग अचानक झूमने और लहराने लगते हैं। स्थानीय मान्यता है कि उनके शरीर में सांप की आत्मा प्रवेश करती है और कथित रूप से सांप के काटने की वजह बताती है। इस बार गंज सीहोर निवासी कालूराम नामक व्यक्ति के शरीर में नागिन आने का दावा किया गया। कथित संवाद में जोड़ा बिछड़ने की वजह से काटने की बात कही गई। इसके बाद पुजारी द्वारा भविष्य में परेशान नहीं करने का वचन दिलाने की प्रक्रिया निभाई गई। इस अनोखी परंपरा को देखने आसपास के गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कोई इसे आस्था से जोड़ता है, तो कोई रहस्य और कौतूहल के नजरिए से देखता है। हालांकि शरीर में सांप की आत्मा प्रवेश करने और संवाद करने जैसे दावों की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच विशेषज्ञों की सलाह है कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या धार्मिक प्रक्रिया के भरोसे समय गंवाने के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं।

विज्ञापन
Advertisement

Live


Raju Vishwakarma

जरूरी खबरें