Tue, 24 Nov 2026 | 09:49:11 AM
Malwa ki Laharen
Breaking News Exclusive
थाना अहमदपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा : *आरोपी गिरफ्तार, करीब 20 लाख रुपये का चोरी गया मशरूका बरामद* सीहोर में देर रात गोलीकांड से सनसनी, युवक सचिन वर्मा की गोली मारकर हत्या! परिजनो : इछावर-नसरुल्लागंज मार्ग पर चक्काजाम सीहोर पुलिस की मदद से बसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, : मिसरोद पुलिस भोपाल ले गई, महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला सीहोर: बुदनी तिहरे हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार : सीहोर: जिले के बुदनी में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। सीहोर: बुधनी में एक घर पति पत्नी बेटे के शव मिलने सनसनी : सीहोर: जिले के बुधनी के वार्ड नंबर 12 में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एक ही घर में पति-पत्नी और बेटे के शव मिले हैं। सीहोर में बिजली की समस्या को लेकर फूटा कॉलोनीवासियों का गुस्सा, : कॉलोनाइजर के घर पर किया जोरदार प्रदर्शन लेखन सीहोर में आज बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए लगेंगे संपर्क श : नवीन कनेक्शन, नाम परिवर्तन और स्थायी विच्छेदन सहित बिजली संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण डीआईजी राजेश चंदेल ने की पूरे मामले की जांच गुमशुदा व्यक्तियों की मिली सामग्री : खाईखेड़ा से लापता मामले में पुलिस जल्दी करेगी बड़ा खुलासा। पुलिस को खाईखड़ा के पास स्थित नाले की 7 दिन से लापता मां, पिता और भाई का अब तक कोई सुराग नहीं! : बेबस बेटी ने कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार, आखिर कहां गए परिवार के तीनों सदस्य? 300 किलो प्रमाणित धान बीज बोया, 140 दिन बाद भी नहीं आई बालियां; किसान की फसल हुई : IFFDC कंपनी की MTU-7029 किस्म के बीज पर सवाल, दुकानदार और कंपनी जांच के नाम पर कर रहे टालमटोल; कृषि

थाना अहमदपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा : *आरोपी गिरफ्तार, करीब 20 लाख रुपये का चोरी गया मशरूका बरामद*

Raju Vishwakarma / Mon, Nov 23, 2026 / Post views : 115

शेयर करें:

राजू विश्वकर्मा

दिनांक 21.10.2026 को फरियादी ललता प्रसाद दांगी निवासी नया बाजार मोहल्ला, अहमदपुर द्वारा थाना अहमदपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20.10.2026 की रात्रि 22:00 बजे से दिनांक 21.10.2026 की रात्रि 00:30 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अहमदपुर में अपराध क्रमांक 250/2026 धारा 331(4),305(ए) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Advertisement

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चोबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पी.एन. गोयल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अहमदपुर निरीक्षक बी.एल. त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता प्राप्‍त की गई ।

पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गया करीब 16 तोला सोना एवं 250 ग्राम चांदी, कुल अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख 75 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया।

आरोपी का नाम - ओमप्रकाश उर्फ शिब्‍बू पिता जगदीश शर्मा 23 साल निवासी मेन मार्केट अहमदपुर

सराहनीय योगदान- उक्त चोरी की वारदात का खुलासा करने एवं आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद करने में थाना प्रभारी अहमदपुर निरीक्षक श्री बी.एल. त्यागी, उपनिरीक्षक किरण राजपूत, उपनिरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक श्री अजय प्रताप सिंह एवं आरक्षक श्री पवन वर्मा एंव तकनीकी टीमों की सराहनीय भूमिका रही ।

विज्ञापन
Advertisement

Live


Raju Vishwakarma

जरूरी खबरें