Tue, 24 Nov 2026 | 01:41:49 PM
Malwa ki Laharen
Breaking News Exclusive
सीहोर: पंचायत सीजन-5 के ट्रेलर हुआ लॉन्च, कलाकारों ने की शिरकत : सीहोर में लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन के ट्रेलर की लॉन्चिंग की गई। थाना अहमदपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा : *आरोपी गिरफ्तार, करीब 20 लाख रुपये का चोरी गया मशरूका बरामद* सीहोर में देर रात गोलीकांड से सनसनी, युवक सचिन वर्मा की गोली मारकर हत्या! परिजनो : इछावर-नसरुल्लागंज मार्ग पर चक्काजाम सीहोर पुलिस की मदद से बसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, : मिसरोद पुलिस भोपाल ले गई, महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला सीहोर: बुदनी तिहरे हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार : सीहोर: जिले के बुदनी में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। सीहोर: बुधनी में एक घर पति पत्नी बेटे के शव मिलने सनसनी : सीहोर: जिले के बुधनी के वार्ड नंबर 12 में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एक ही घर में पति-पत्नी और बेटे के शव मिले हैं। सीहोर में बिजली की समस्या को लेकर फूटा कॉलोनीवासियों का गुस्सा, : कॉलोनाइजर के घर पर किया जोरदार प्रदर्शन लेखन सीहोर में आज बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए लगेंगे संपर्क श : नवीन कनेक्शन, नाम परिवर्तन और स्थायी विच्छेदन सहित बिजली संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण डीआईजी राजेश चंदेल ने की पूरे मामले की जांच गुमशुदा व्यक्तियों की मिली सामग्री : खाईखेड़ा से लापता मामले में पुलिस जल्दी करेगी बड़ा खुलासा। पुलिस को खाईखड़ा के पास स्थित नाले की 7 दिन से लापता मां, पिता और भाई का अब तक कोई सुराग नहीं! : बेबस बेटी ने कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार, आखिर कहां गए परिवार के तीनों सदस्य?

Asian Games 2026 : भारत ने एक मिनट में जीता दो गोल्ड, जानें अब तक कितने मेडल जीत चुका है भारत

शेयर करें:

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के खाते में आज कुल 4 गोल्ड मेडल आए हैं। कुश्ती में सुजीत कलकल, बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल और महिला बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन और परवीन हुड्डा ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। वहीं इसके साथ भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 15 हो गई है। वहीं पदक तालिका में भारत 75 मेडल के साथ 5वें स्थान पर है। इसमें 15 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 बॉन्ज मेडल शामिल है।

सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड

Advertisement

कुश्ती में सुजीत कलकल ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। सुजीत कलकल ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड मेडलिस्ट अब्दुलमाजिद कुडियेव को 10-9 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मुकाबले में सुजीत एक समय 2-9 से पीछे चल रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए जीत हासिल की। खास बात ये रही कि इससे ठीक एक मिनट पहले अंकुश ने भी गोल्ड जीता था। इस तरह भारत ने महज एक मिनट के अंदर दो स्वर्ण पदक जीत लिए।

बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

21 साल के अंकुश पंघल ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। अंकुश पंघल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में दक्षिण कोरिया के मिंसियोंग किम को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने मुकाबले के तीनों राउंड में शानदार प्रदर्शन किया और पहले राउंड में 4-1, दूसरे में 5-0 और तीसरे राउंड में 4-1 से जीत दर्ज की। अंकुश का यह पहला एशियन गेम्स था। अंकुश पंघाल का ये गोल्ड मेडल एशियन गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।

महिलाओं का कमाल

एशियन गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग और परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीता था। लवलीना बोरगोहेन और परवीन हुड्डा ने गोल्ड मेडल जीतकर एशियन गेम्स की महिला बॉक्सिंग में भारत का लंबा इंतजार खत्म किया। बोरगोहेन ने अपने 29वें जन्मदिन को खास बनाते हुए चीन की जियाई बाओ को 5-0 से हराकर 75 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया। वहीं, परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में चीन की ताइपे की चेन निएन-चिन को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। इन दोनों स्वर्ण पदकों के साथ भारतीय महिला बॉक्सिंग ने एशियन गेम्स में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन दर्ज कराया।

विज्ञापन
Advertisement

Live


Raju Vishwakarma

जरूरी खबरें